सरैया में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सरैया में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

आरोपित के पास से पिस्टल व पांच कारतूस बरामद

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के झोकीपुर गांव से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की.

आरोपित के पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस मिले हैं. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में झोकीपुर में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित स्थान पर छापेमारी कर एक युवक को एक पिस्टल (मैग्जीन सहित), पांच कारतूस तथा एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित सरैंया गांव निवासी उदय कुमार गोसाईं का पुत्र ऋतिक कुमार गोसाईं बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन