देसी राइफल के साथ बदमाश गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
पीरो थाना पुलिस ने क्षेत्र के बम्हवार गांव में की कार्रवाई
विज्ञापन
आरा.
पुलिस ने अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे लगातार अभियान के तहत पीरो थाना पुलिस ने क्षेत्र के बम्हवार गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देसी राइफल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने एक नाली देसी राइफल बरामद की.गिरफ्तार बदमाश पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव निवासी चंद्रभूषण ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी. उन्होंने बताया कि पीरो थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बम्हवार गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में अवैध हथियार छिपा कर रखा गया है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस बम्हवार गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उसके घर से एक नाली देसी राइफल बरामद की. इसके पश्चात पुलिस ने पीरो थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन