एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
बिहिया थाना पुलिस ने मखदुमपुर गांव से पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
बिहिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित उसके घर से गुरुवार को की. आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी स्व. नरेश पासवान का पुत्र कृष्णा पासवान है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी.बता दें कि बीते वर्ष एक नवंबर को बिहिया थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर गांव निवासी स्व. नरेश पासवान के पुत्र कृष्णा पासवान के घर छापेमारी की थी. उस समय छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से चार किलो 980 ग्राम गांजा बरामद की थी. हालांकि उस समय उक्त आरोपित भागने में सफल रहा था, जिसके पश्चात बिहिया थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन