दो बहनों ने माता-पिता को नींद की दवा खिलाकर घर से फरार

Updated:
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में हुई घटना, पिता ने थाने में की शिकायत

विज्ञापन

सहार.

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में दो सगी बहनों ने अपने माता-पिता को नींद की दवा खिलाकर घर से फरार हो गयीं. इसको लेकर पिता के द्वारा चौरी थाने में मामला दर्ज कराते हुए रिशु कुमार पर षड्यंत्र रचने तथा नींद की दवा लाकर देने की शिकायत की गयी है.

साथ ही घर से बैंक का एटीएम कार्ड लेकर जाने की शिकायत की गयी है, जिसमें एक लाख 50 हजार रुपये था. हालांकि पिता ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों सुरक्षित होने की बात कह रही हैं, लेकिन पुलिस से दोनों सगी बहनों को खोजबीन करने की अपील की गयी. इस संबंध में चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन