राजस्व कर्मी पर लगा मनमानी का आरोप

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 30 Jan 2026 6:35 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ से की हटाने की मांग

विज्ञापन

चरपोखरी.

प्रखंड की मुकुंदपुर पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने उक्त कर्मचारी पर मनमाने ढंग से कार्य करने व भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सीओ चरपोखरी को शिकायत पत्र सौंपा है.

वहीं इसमें मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार और सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारी सुधांशु कुमार हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं. आरोप है कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे सरकारी कार्यों के लिए खुलेआम पैसों की मांग की जाती है. हरपुर निवासी मदन सिंह ने उक्त कर्मचारी पर जातिगत भावना से ग्रसित होकर लोगों से दबंगई करने और फोन न उठाने का भी आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन सीओ चरपोखरी को पहले ही दिया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक संबंधित कर्मचारी पर न तो कोई कार्रवाई हुई है और न ही उन्हें वहां से हटाया गया है. ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि उक्त कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से मुकुंदपुर हल्का से हटाकर किसी अन्य पारदर्शी कर्मचारी की नियुक्ति की जाये. इस संबंध में जानकारी देते हुए चरपोखरी सीओ चंदन चौधरी ने बताया कि उन्हें शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है. किसान रजिस्ट्रेशन कार्य की व्यस्तता के कारण इसमें अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी थी. उन्होंने आगे बताया कि 2 से 6 फरवरी तक किसान रजिस्ट्रेशन का मेगा कैंप लगने वाला है. इसके तुरंत बाद संबंधित राजस्व कर्मचारी को उक्त पंचायत से मुक्त कर दिया जायेगा तथा मुकुंदपुर पंचायत में मलौर के राजस्व कर्मचारी की तैनाती कर दी जायेगी.जबकि इस मामले में राजस्व कर्मचारी सुधांशु कुमार का कहना है कि मेरे उपर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन