छेड़खानी व पॉस्को एक्ट मामले में आरोपित सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
गजराजगंज ओपी पुलिस ने छोटी सासाराम गांव से आरोपित को पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
गजराजगंज ओपी पुलिस ने छेड़खानी व पाॅस्को एक्ट मामले में आरोपित सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव से सोमवार को की. गिरफ्तार आरोपित शिक्षक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी सहवीर लाल भारती के पुत्र संतोष रंजन भारतीय है. वर्तमान में वह छोटी सासाराम प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. पुलिस के अनुसार सोमवार को रविदास जयंती को लेकर गांव में मेला लगा था. उसी दौरान आरोपित शिक्षक संतोष रंजन भारती द्वारा गांव की पांच वर्षीया मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी की गयी थी, जिसके बाद पीड़िता की मां के द्वारा शिक्षक संतोष रंजन भारती के खिलाफ छेड़खानी एवं पाॅस्को एक्ट के तहत स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन