भोजपुर: एसपी अवधेश दीक्षित ने चौरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते एसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसपी अवधेश दीक्षित ने चौरी थाना का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के कर्तव्य निर्वहन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, नियमित गश्ती और जनशिकायतों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर दिया.

विज्ञापन

sp awadhesh dixit: एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार की देर शाम चौरी थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कर्तव्य निर्वहन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की. साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता एवं रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों और महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया.

विज्ञापन

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.

नियमित गश्ती और निगरानी बढ़ाने पर जोर

एसपी ने थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने को कहा.

जनशिकायतों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी अवधेश दीक्षित ने जनशिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन