वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे छात्र को रौंदा, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुबौली होटल के समीप शुक्रवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुबौली होटल के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे छात्र को रौंद दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बसौड़ी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार है एवं वह इंटर का छात्र था. इधर मृत छात्र के चचेरे भाई दीनदयाल कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर वह दुलारपुर बाजार बाल कटिंग करवाने गया. बाल कटिंग करने के बाद जब वह पैदल वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान दुबौली होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां रीमा देवी व एक बहन रोमी कुमारी एवं एक भाई गोपाल कुमार है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृत छात्र की मां रीमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन