नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गीधा थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में हुई घटना
विज्ञापन
कोईलवर.
गीधा थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार दोपहर की है. परिजनों को इसकी सूचना देर शाम मिली. इस संबंध में नवविवाहिता के पिता मुटकुरी गोंड ने बताया कि मैंने अपनी बेटी कुमकुम की शादी पिछले महीने की 12 जुलाई को बखोरापुर मंदिर में धूमधाम से श्रीपालपुर निवासी योगेंद्र साह के पुत्र अरुण साह से की थी. इसी बीच रविवार की देर शाम मेरे दामाद का छोटा भाई रवि ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे, तबतक गीधा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया था. इधर श्रीपालपुर में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मृतका कुमकुम का मायका वीरमपुर में था. शादी से पूर्व उसका डुमरिया के किसी लड़के से अफेयर था, जिसे लेकर पति पत्नी में हमेशा अनबन होता रहता था. इसी बीच नवविवाहिता ने रविवार की दोपहर घर में खुद को अकेला पाकर फांसी लगा ली. परिजनों को जबतक इसका पता चलता उसकी मौत हो गयी थी. इधर मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल की टीम स्थानीय थाने के साथ मिलकर जांच पड़ताल कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन