बगही गांव से युवक का शव बरामद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृत युवक मवेशी खरीद-बिक्री का कार्य करता था

विज्ञापन

बिहिया .

बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव स्थित नट टोली से रविवार को 30 वर्षीय एक युवक शव पुलिस ने बरामद किया है. मृत युवक की पहचान बगही गांव निवासी बालेश्वर नट के पुत्र सोनू नट के रूप में की गयी है. मृत युवक मवेशी खरीद-बिक्री का कार्य करता था. जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से बगही गांव का रहनेवाला था, लेकिन फिलहाल वह शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर में रह रहा था. बताया जाता है कि वह दो दिन पूर्व बगही स्थित अपने घर में आया हुआ था. रविवार के दिन उसका शव बगही ईंट भट्ठा के समीप से बरामद किया गया. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन व पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है. वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अब तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन