चचेरे भाई व मामा के लड़के को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

करनामेपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव में रविवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

शाहपुर.

करनामेपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव में रविवार की रात चचेरे भाई ने घर का दरवाजा खुलवाकर भाई को ही गोली मार दी. घटना में दो लोग जख्मी बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज आरा में एक निजी डॉक्टर के यहां चल रहा है. चिकित्सक के अनुसार एक को पेट और दूसरे को हाथ में गोली लगी है. वहीं, करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गोली से जख्मी करनामेपुर गांव का गणेश साह का पुत्र सुमित साह उर्फ मंगरु साह तथा उसके मामा का पुत्र बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी जख्मी हो गये. हालांकि दोनों ही खतरे से बाहर हैं. उन्होंने बताया कि एक ही गोली से दोनों लोग जख्मी हैं. जख्मी सुमित साह द्वारा बताया गया कि वह रविवार की रात घर में मामा के लड़के के साथ सोया हुआ था. इसी दौरान घर के बगल का शिवजी साह का पुत्र गोलू साह आया और दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही गोली मार दी. गोली से दोनों जख्मी हो गये. आनन-फानन में रात को हो ही इलाज के लिए आरा ले जाया गया. घटना के साथ से ही आरोपित गोलू गांव से फरार हो गया है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि गोलू को कहीं रात के समय मैच खेलने जाना था. इसी को लेकर वह सुमित शाह से अपनी बाइक से छोड़ने को बोल रहा था, लेकिन सुमित बाइक से छोड़ने से इनकार कर रहा था, जिसको लेकर उसने गोली मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन