अपराजधी को देसी पिस्टल के साथ पुलिस ने पकड़ा, जेल

Updated:
विज्ञापन

जगदीशपुर के संगम टोला गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

जगदीशपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के संगम टोला में एक अपराधी को देसी पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने शुक्रवार को जगदीशपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की संगम टोला गांव में एक युवक पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. इसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष विगाउ राम के नेतृत्व में दारोगा जितेंद्र कुमार और पीएसआइ मीना कुमारी सहित पुलिस कर्मियों की एक टीम बनी और संगम टोला में सत्यापन करते हुए छापेमारी की गयी, जिसमें आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. इसके बाद तलाशी लेने के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक संगम टोला गांव निवासी मुखलाल सिंह का पुत्र रवि कुमार बताया जाता है. पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है. मालूम हो कि पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर रात दिन अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी कर रही है, जिसमें उसको सफलता भी मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन