चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये किये जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हसनबाजार ओपी क्षेत्र के मझिआंव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
पीरो.
तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हसनबाजार ओपी क्षेत्र के मझिआंव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बने चेक पोस्ट पर बुधवार को चेकिंग के दौरान सोनू कुमार नामक एक व्यक्ति के पास से एक लाख पांच सौ रुपये जब्त किये गये हैं. पीरो के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उक्त चेक पोस्ट पर उनके नेतृत्व में चेकपोस्ट से गुजरनेवाले वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के क्रम में रोहतास जिले के पवारा निवासी सोनू कुमार के पास से दो सौ रुपये के पांच सौ नोट और पांच सौ रुपये का एक नोट (कुल एक लाख पांच सौ रुपये) बरामद किये गये. रुपयों की बरामदगी के बाद आरोपित व्यक्ति से बरामद रुपयों की जानकारी मांगी गयी, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा इस रकम से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने के बाद उक्त राशि को जब्त कर लिया गया है. चेकिंग अभियान में हसनबाजार ओपी के एएसआइ वरुण कुमार समेत कई अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन