हत्या के प्रयास और आर्म्स सहित तीन कांडों में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :15 Jan 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

करनामेपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर मरचइया दियारे से पकड़ा गया हरि सिंह उर्फ बाघा सिंह
विज्ञापन
आरा
. कारनामेपुर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी के मामले में फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. वह करनामेपुर थाना क्षेत्र के इश्वरपुरा गांव निवासी सुरेश सिंह का पुत्र हरि सिंह उर्फ बाघा सिंह है. उसे मंगलवार की देर रात कारनामेपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर मरचइया दियारे से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से कुछ दिन पहले ही उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. एसपी मिस्टर राज की ओर से उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी. एसपी ने बताया कि हरि सिंह उर्फ बाघा सिंह के खिलाफ करनामेपुर थाना में आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी व हत्या के प्रयास सहित पांच प्राथमिकियां दर्ज हैं. वह पिछले साल सितंबर माह में दर्ज शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट और अक्टूबर माह में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वह फरार चल रहा था. उसके खिलाफ पूर्व से 50 हजार का इनाम भी रखा गया था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. मंगलवार की रात उसे माधोपुर मरचइया दियारे में उसे देखे जाने की सूचना मिली. उस आधार पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल थे. बता दें कि भोजपुर पुलिस को हाल के दिनों में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में काफी सफलता मिल रही है. जनवरी महीने में अब तक पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के सात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. रविवार की रात नवादा थाने की पुलिस द्वारा हत्या में फरार 25 हजार के इनामी कृष्ण यादव और चरपोखरी थाने की पुलिस द्वारा अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उससे पहले नगर पुलिस द्वारा एक लाख के इनामी बेलाल मियां, चांदी थाने की पुलिस द्वारा एक लाख के इनामी कल्लू राय के अलावा 50 हजार के इनामी विक्की कुमार और मुन्ना बिंद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




