ओझवलिया गांव में तीन दिनों से लापता नवविवाहिता का शव चौथे दिन कुएं में मिला

Updated at : 18 Sep 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

महिला के भाई ने ससुरालवालों पर बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन

आरा.

कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में तीन दिनों से लापता नवविवाहिता का हत्या कर फेंका गया शव चौथे दिन बरामद हुआ है. उसका शव ओझवलिया गांव स्थित उसके घर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं से मंगलवार की शाम बरामद किया गया. शव के मिलने से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. वहीं मृतका के परिजन द्वारा दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर उसकी हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतका कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी चंदन ओझा की 19 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है. इधर शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी व मृतका के भाई अमरकांत दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनी देवी की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी स्व.गजाधर ओझा के पुत्र चंदन ओझा से लेनदेन के साथ की थी और उसका पति दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाता है. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी सास एवं ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा बाइक व सोने की चेन की मांग की जाने लगी, जिसको लेकर उसे बराबर प्रताड़ित भी किया जाता था और उसे फोन से बातचीत भी करने नहीं दिया जाता था. रक्षाबंधन के समय उसने फोन पर जब उससे बात की और कहा कि मुझे घर नहीं ले चलो. तब उसने उसके पति से उसे घर ले जाने की बात की तो उसने कहा कि वह नहीं जायेगी. इसके बाद उसकी बहन से बीते शुक्रवार को उससे फोन पर अंतिम बार बातचीत हुई थी. उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई. इसी बीच उसके सास द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गयी के वह घर से भाग गयी है, लेकिन उसे संदेह हुआ कि उसकी बहन की उसकी सास एवं ससुराल के अन्य लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी, जिसके बाद वह रांची से आरा पहुंचा और वह कारनामेपुर थाना में जाकर इसकी शिकायत की. जब वे लोग उसके ससुराल पहुंचे, तो उन लोगों ने कहा कि वह भाग गयी है. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. खोजबीन करने के दौरान जब उसके ससुराल से महज सौ मीटर दूरी पर स्थित कुएं के पास गये तो उसमें से गंध आ रही थी. जब उन्होंने झांक कर देखा तो उसकी बहन का शव उसमें पड़ा था. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को कुएं से बाहर निकल गया. इसके पश्चात पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई अमरकांत दुबे ने उसकी सास, जूही गोतनी एवं ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन