ट्रैक्टर पर लदी 312 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

शराब और ट्रैक्टर छोड़कर धंधेबाज हुए फरार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बिहिया. बहोरनपुर ओपी पुलिस ने ओपी प्रभारी अभय शंकर सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर ओपी क्षेत्र के विभूति राय के डेरा के समीप स्थित बांध से ट्रैक्टर पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया. हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर धंधेबाज ट्रैक्टर और शराब छोड़कर भाग निकलने में सफल रहे. ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर से 312 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. जब्त शराब में 180 एमएल की मात्रा वाले 32 पेटियों में भरे 1536 पैकेट 8पीएम फ्रूटीनुमा शराब एवं 750 एमएल की मात्रावाले 4 पेटियों में भरे रॉयल स्टेज की 48 बोतल शराब शामिल है. जानकारी के अनुसार धंधेबाज चक्की नौरंग की तरफ से शराब लेकर आ रहे थे, इसी बीच सूचना पाकर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया. पुलिस के अनुसार शराब बरामदगी को लेकर ट्रैक्टर के चालक, मालिक के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन