भोजपुर के 45 गांवों को मिलेंगे 20 लाख रुपये, DM ने दिए निर्देश

विज्ञापन

विकास योजनाओं की समीक्षा करते जिलाधिकारी| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhojpur PM-Ajay Scheme : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत 48 गांवों का चयन हुआ है. हर गांव को विकास के लिए 20 लाख रुपये मिलेंगे. डीएम ने समीक्षा कर निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bhojpur PM-Ajay Scheme : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के आदर्श ग्राम घटक के तहत भोजपुर जिले के 14 प्रखंडों में कुल 48 गांवों का चयन किया गया है. इन गांवों में विकास कार्यों के लिए तैयार ग्राम विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय मूल्यांकन सह अभिसरण समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने की. चयनित 48 गांवों में से 45 गांवों की योजनाएं संबंधित ग्राम सभाओं से अनुमोदन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हुई थीं.

विज्ञापन

हर गांव को गैप फिलिंग के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श ग्राम घटक शत-प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है. इसके तहत चयनित गांवों में विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण से विकास कार्य कराये जायेंगे. विकास से जुड़ी शेष जरूरतों को पूरा करने के लिए गैप फिलिंग के तहत केंद्र सरकार की ओर से प्रति गांव 20 लाख रुपये उपलब्ध कराये जायेंगे.

विभागीय अधिकारियों को दो दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को सर्वेक्षण के आंकड़े और ग्राम विकास योजनाएं सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की समीक्षा और सत्यापन कर दो दिनों के भीतर जिला कल्याण कार्यालय को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया. यदि ग्राम विकास योजना में किसी संशोधन की जरूरत होती है, तो उसका प्रस्ताव भी रिपोर्ट में शामिल करना होगा, ताकि संशोधित योजना को ग्राम सभा से अनुमोदित कराया जा सके.

सात दिनों में विशेष ग्राम सभा कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सात दिनों के भीतर सभी चयनित गांवों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कराने का निर्देश दिया. इन ग्राम सभाओं में विभिन्न विभागों से प्राप्त संशोधन प्रस्तावों को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद ग्राम विकास योजनाओं को आवश्यक संशोधनों के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा.

बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे. इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, जल संसाधन (सोन नहर), ऊर्जा और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी पीरो और सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

Also Read : मुजफ्फरपुर हादसे के बाद भोजपुर में अलर्ट, PNG पाइपलाइन के पास खुदाई से पहले करना होगा ये काम

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन