आरा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इसी साल मार्च में हुई थी शादी
Arrah Newlywed Woman Death : आरा में एक नवविवाहिता ने कमरे में खुद को पंखे से लटका लिया. इसी साल मार्च में हुई थी शादी. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, पुलिस जांच कर रही है.
Arrah Newlywed Woman Death : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंह कॉलोनी मोहल्ले में बुधवार की दोपहर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान सिंह कॉलोनी निवासी शुभम सिंह की 24 वर्षीया पत्नी कीर्ति सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
इसी साल 9 मार्च को हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी सोहरा गांव निवासी मिथिलेश सिंह ने अपनी पुत्री कीर्ति सिंह की शादी इसी साल 9 मार्च को आरा के सिंह कॉलोनी निवासी शुभम सिंह से की थी. मृतका के मायके वाले पटना में रहते हैं, जबकि उसके पति बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं.
कमरे में बंद कर पंखे से लटक गई नवविवाहिता
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कीर्ति सिंह ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से लटक गई. काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर ससुराल वालों को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी. आनन-फानन में परिजनों ने दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद ससुराल वालों ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी. हालांकि, कीर्ति सिंह ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.
दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी कीर्ति
बताया जाता है कि कीर्ति सिंह अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ी थी. उसके परिवार में मां कंचन देवी के अलावा एक भाई और एक बहन हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया. मां कंचन देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : आरा में पैसे मांगने पर दामाद की पिटाई, ससुर और साले पर मारपीट का आरोप
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
