जिले में होमगार्ड की बहाली आज से डीएम ने किया केंद्र का निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने न्यू पुलिस केंद्र का लिया जायजा
विज्ञापन
आरा.
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शनिवार से न्यू पुलिस केंद्र में शुरू होनेवाली होमगार्ड बहाली के लिए की गयी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र मैदान की सफाई करवाने का निर्देश दिया. साथ ही नियंत्रण कक्ष, रनिंग ट्रैक, ऊंची कूद स्थल, लंबी कूद स्थल, गोला फेंक स्थल, मेडिकल कैंप का अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक होमगॉर्ड आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन