भोजपुर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार बदमाश | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले के अजीमाबाद में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो के आधार पर हुई इस कार्रवाई में बदमाश के घर से देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

भोजपुर जीले के अजीमाबाद थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, और इसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के करवासीन गांव स्थित उसके घर से को की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्रवाई सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें आरोपी युवक खुलेआम अपनी दबंगई दिखाता नजर आ रहा था.

एसपी ने दी प्रेस नोट जारी कर जानकारी

गिरफ्तार बदमाश की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करवासीन गांव निवासी अगहनु राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है, जिसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी है.

Also Raed : बिहार से चलेगी खास धार्मिक ट्रेन, 5 ज्योतिर्लिंग और शिरडी के होंगे दर्शन; जानें कितना होगा किराया

छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश और दबोचा जाना

एसपी ने बताया कि वीडियो के सत्यापन के उपरांत अजीमाबाद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चंदन कुमार के घर छापेमारी की, जहां पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे धर दबोचा गया.

देसी कट्टा और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस

कड़ाई से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके ही घर से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन