कोचिंग से लौट रही छात्रा ट्रक के धक्के से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

Girl student injured after being hit by truck

विज्ञापन

पीरो. पीरो थानान्तर्गत नगर के बिहिया रोड स्थित ब्लाक गेट के सामने एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम की है. जख्मी किशोरी प्रीति दूबे चिलबिलिया गांव निवासी पप्पू दूबे की बेटी है. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि प्रीति रोज की तरह अपने भाई प्रकाश दूबे के साथ बाइक पर सवार होकर बिहिया रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आयी थी. कोचिंग के बाद वह बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी, तभी ब्लाक गेट के सामने उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी. घटना में किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गयी. जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. जख्मी किशोरी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किये जाने के पश्चात उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन