पावरगंज ,गोढ़ना रोड पीएसएस से पांच घंटे कटेगी बिजली
सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित
आरा.
विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज, गोढ़ना रोड के पीएसएस में 33 केवी एवं 11 केवी लाइन का बसवार मेंटेनेंस कार्य के लिए तीन फरवरी मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक गोढ़ना पीएसएस से निर्गत सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.इस कारण गोढ़ना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनैथ बाजारी मुहल्ला, बंगला कॉलोनी, बंधन टोला, स्टेशन रोड, नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस रोड, पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, न्यू बहिरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के पावरग्रिड फीडर एवं कोईलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे बहियारा, चांदी, गुठौला, पियनिया, जमीरा, दरियापुर, गोढ़ना, बेलाउर, कुसुम्हा, सरथुवा आदि बंद रहेंगे. पिपरहिया, गोठहुला, भुसौला, हसनपुरा, जमीरा, बरौली, अलीपुर, लक्ष्मणपुर आदि आसपास के क्षेत्रों, गोढ़ना, चकिया, दरियापुर, करवां, बकरी, खलिसा, पियनिया, सखुआ, भगवतीपुर, बेलाउर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए