ePaper

अब लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं : डीइओ

Updated at : 30 Jan 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
अब लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं : डीइओ

जिलास्तरीय समागम में छात्राओं ने साझा किये संघर्ष व सफलता के अनुभव

विज्ञापन

उदवंतनगर.

प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्राओं का जिलास्तरीय समागम आयोजित किया गया. उद्घाटन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी लालिमा कुमारी, डीइओ माधवेंद्र कुमार, डीपीओ चंदन प्रभाकर, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर तथा वर्ल्ड बिइंग इंडिया के राज्य प्रमुख विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.

उदवंतनगर में बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नये भवन का उद्घाटन भी डीइओ ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीइओ ने कहा कि देश में पहली बार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्राओं का जिलास्तरीय समागम उदवंतनगर में हो रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आयीं 75 छात्राएं अपने संघर्ष गाथा व अनुभवों को साझा करेंगी, जो बच्चियों के लिए मोटिवेशनल होगा. उन्होंने कहा कि अब लड़कियां किसी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं. उन्हें आत्मविश्वास जगाना होगा तथा असफलता में सफलता की राह तलाशनी होगी. मुख्य अतिथि व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी लालिमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेटियां अपने आत्म विश्वास व हौसले से सब कुछ पा सकती हैं. जीवन में संघर्ष से सब कुछ पाया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान छाया, ज्योति, गुंजा, नीतू सहित अन्य पूर्ववर्ती छात्राओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किये. संघर्ष व सफलता की कहानी सुनाकर बच्चियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया. बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. संचालन शिक्षिका खुशी तथा कार्यक्रम की व्यवस्था जिला प्रभारी केजीबीवी मिथलेश कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम की सफलता में वार्डन मीनी कुमारी का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम में शामिल होने आई पूर्वव्रती छात्राओं,सभी वार्डन तथा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन डीपीओ चंदन प्रभाकर ने किया. मौके पर राधेश्याम ओझा, विनोद कुमार सहित कई गण्यमान्य मौजूद थे.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन