अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की गयी जान, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित प्राइवेट स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा

.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित प्राइवेट स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर शौच कर वापस लौट रहे बुजुर्ग को रौंद दिया. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी स्व.दशरथ पासवान के 72 वर्षीय पुत्र राधा पासवान है एवं पेशे से कारोबारी थे. उधर घटना को लेकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को सदर अस्पताल से ले गये. उसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर उनके द्वारा आरा-बक्सर फोरलेन पर चौकीपुर मोड़के पास शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया.

सड़क जाम के दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा बांस-बल्ली से घेर व टायर जलाकर आगजनी भी की. आक्रोशित लोगों द्वारा करीब सवा घंटे तक सड़क को जाम रखा गया. सड़क जाम होने कारण सड़क की दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा. वहीं, सड़क जाम की सूचना पाकर गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ फौरन वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. इधर मृतक के बेटे महेश पासवान ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह शौच करने के लिए बधार में गये थे. शौच कर जब वह फोर लाइन होते हुए घर लौट रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और राजस्थानी लोगों के सहयोग से ऑटो पर लाद कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पोस्टेड पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व बहन में बड़े थे.

उनके परिवार में पत्नी गोखली देवी, दो पुत्री कुंती देवी,ललाती देवी व पुत्र महेश पासवान एवं धनेश पासवान है.घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद पत्नी गोकली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन