मारपीट में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

21 मई को पुरहरा में अयोध्या राम का पुत्र भगवत शरण राम और जनार्दन महतो के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट की गयी थी

विज्ञापन

सहार . चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा में पूर्व में मारपीट में जख्मी एक व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बता दें कि 21 मई को पुरहरा में अयोध्या राम का पुत्र भगवत शरण राम और जनार्दन महतो के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट की गयी थी, जिसमें भगवत शरण राम बुरी तरह से जख्मी हो गये थे, जिनके द्वारा चौरी थाना में पांच लोगों पर मारपीट और एसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद स्व मन्नू महतो के पुत्र जनार्दन महतो तथा उसका पुत्र अमरजीत कुमार, मनोज महतो के पुत्र सूरज कुमार, राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, जख्मी भगवत शरण राम की पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि में मौत हो गयी, जिसके बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह-संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन