महिला की हत्या के प्रयास में प्रयुक्त हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरोपित पति के घर से बरामद हुआ हथियार पुलिसिया दबिश के कारण आरोपित पति ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन

आरा.

धनगाई थाना पुलिस ने खैरहा गांव में छापेमारी कर महिला की हत्या के प्रयास में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया. उक्त हथियार आरोपित पति के घर से बरामद हुआ. पुलिसिया दबिश के कारण आरोपित पति ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की धनगाई थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र आकाश कुमार सिंह अपने घर में देसी पिस्टल छिपा कर रखा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस वहां पहुंची और हथियार बरामद कर ली. आरोपित पति ने सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. बता दें कि बीते 29 जनवरी की सुबह धनगाई थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी आकाश कुमार सिंह ने नशे की हालत में अपनी 35 वर्षीया पत्नी लवली कुमारी उर्फ नेहा देवी की गोली मार दी थी, जिससे वह जख्मी हो गयी थी. जिसके बाद रोहतास जिले के गोड़ारी थाना क्षेत्र के जयश्री गांव निवासी जख्मी के पिता बिपिन सिंह द्वारा अपने दामाद आकाश कुमार सिंह नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन