Bihar Crime: आरा में छात्र की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: आरा में एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर स्थित बधार में छात्र की गला रेतकर हत्या कर शव को फेक जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृत छात्र के पिता गणेश यादव उर्फ पप्पू यादव के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है. इधर मृत छात्र के पिता गणेश यादव उर्फ पप्पू यादव द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दो माह पूर्व गांव के ही सोनू यादव नामक युवक से झगड़ा हुआ था. जिसको लेकर उन लोगों के द्वारा उनके बेटे को देख लेने की धमकी दी गई थी और इस मामले का स्थानीय थाना में भी समझौता हो गया था.

आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शुक्रवार की शाम उक्त आरोपियों द्वारा फोन कर उसे घर से पार्टी मनाने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद शुक्रवार की शाम चार बजे वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा. दो माह पूर्व हुए विवाद को लेकर अपने बेटे अंकित कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर उसका शव को फेंकने के मालमे में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव अख्तियारपुर निवासी सोनू यादव उर्फ श्रवण यादव, विश्वकर्मा यादव, त्रिलोकी यादव उर्फ नकली यादव, राजू यादव, कौशिक दुलारपुर गांव निवासी रीतिक उर्फ श्रीकांत यादव, अंकित कुमार, मुखिया यादव तथा रमेश यादव को नामजद लोगों को बनाया गया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें की शनिवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर गांव स्थित बधार से गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव बख्तियारपुर निवासी गणेश यादव उर्फ पप्पू यादव का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था. जिसके बाद सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था. हालांकि मृत छात्र की हत्या क्यों की गई. इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही उसकी हत्या का खुलासा हो पाएगा.

Also Read: Bihar Crime: नवादा में सोनू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने मारी थी गोली

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन