संदेश के कोरी गांव में छह वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते‌ हुए आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में रविवार की शाम छह वर्षीय बच्चे ही गला दबाकर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी छह वर्षीय अंकुश कुमार है. बताया जाता है कि दशरथ कुर्मी के पुत्र सोनू कुमार ने गांव के ही अंकुश कुमार को अपने घर में बंद करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल आरा ले गयी. घटनास्थल अभियुक्त सोनू कुमार के घर को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है. एफएसएल की टीम वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित की. बताया जा रहा है कि अभियुक्त के गले में एक सोने का लॉकेट था, जिसे काटकर सोनू कुमार द्वारा रख लिया गया है. संभवत लोग हत्या का मूल कारण इसी को बता रहे हैं. अब तक अन्य कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज हेतु भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन