बिहटा में जहर खाने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated at : 14 Jul 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में शनिवार की दोपहर की घटना

विज्ञापन

आरा.

इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक जहर खा लिया, जिसे इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी ललन साह का 38 वर्षीय पुत्र राज कुमार साह है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया था. इलाज के लिए वह ब्लॉक रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थीं. शनिवार की सुबह उसका पति अस्पताल में मुलाकात करने आया था. वहां पर उसने उसे चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं बनाया. इसके बाद वह वहां से वापस अपने गांव चला गया. कुछ देर बाद उसके देवर द्वारा फोन कर सूचना दी गयी की भईया ने जहर खा लिया है. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए तरारी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लेकर आये. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. हालांकि परिजन पटना ना ले जाकर आरा शहर स्थित निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान रविवार की अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने चाय नहीं बनने को लेकर गुस्से में आकर अपने पति द्वारा जहर खाने की बात कही है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी सुषमा देवी व एक पुत्र बिट्टू एवं एक पुत्री रागिनी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी सुषमा देवी एवं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन