अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित मठिया की घटना

विज्ञापन

आरा. कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित मठिया गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी स्व.लायक चौधरी के 56 वर्षीय पुत्र जग नारायण चौधरी हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे. इधर मृतक के भतीजे महेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह साइकिल से धोबहां थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव छेमी का बकाया पैसा देने गये थे. पैसा देकर जब वह साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे, उसी दौरान बलुआ बाजार स्थित मठिया के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कृष्णागढ़ थाना को दी गयी. सूचना पाकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों को दी. सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी कुंती देवी, दो पुत्री दुर्गा, भागमानो व दो पुत्र सुनील एवं रमेश है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कुंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन