ePaper

पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Updated at : 06 Jun 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ स्थित पोखरा में नहाने के दौरान हुई घटना

विज्ञापन

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ स्थित पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. जानकारी के अनुसार अनाइठ पोखरा में नहाने के क्रम में गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अनिल कुमार यादव के आठ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार तथा धोबहां थाना के सलेमपुर गांव निवासी संतोष साह के आठ वर्षीय पुत्र सत्यम की मौत नहाने के क्रम में पोखरा में डूब जाने से हो गयी. दोनों बच्चे वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड अनाइठ स्थित शिवजी सिंह के मकान में रहते थे. घर से बुधवार से लापता था. पुलिस ने शव को तालाब से बरामद किया है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत का कहना है कि नहाने के क्रम में यह घटना घटी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. परिजनों का रो- रो कर हुआ बुरा हाल : इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन व आस- पास के लोग जुटने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन