आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, कोहराम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सोमवार की रात वह शौच सोच करने के लिए गांव में ही स्थित पुल के किनारे गया हुआ था
विज्ञापन
आरा.
नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में आहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है. उसका शव बनौली गांव स्थित मुसहर टोली के समीप आहर से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी बम सिंह उर्फ बालेश्वर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है एवं पेशे से किसान था. इधर मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह शौच सोच करने के लिए गांव में ही स्थित पुल के किनारे गया हुआ था. शौच करने के बाद जब वह पानी छूने आहर के किनारे गया, तभी वह आहर में गिर कर डूब गया. जब वह देर रात घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया. मंगलवार की सुबह जब परिजन दोबारा खोजबीन करने के लिए आहर की ओर गये तो उसका बाल आहर में दिखा. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना भी फौरन वहां पहुंचे. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया. जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां मानती देवी व तीन भाई धनजी कुमार,मंजू कुमार,पवन कुमार एवं एक बहन पार्वती देवी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां मानती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद से परिवार सहित गांव के लोगों में भी दुख का माहौल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन