सरैंंया बाजार पर करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मातम

Updated:
विज्ञापन

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंंया बाजार पर हुई घटना

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंंया बाजार में बिजली का करेंट लगने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक सरैंंया बाजार निवासी अनिल प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है. घटना सोमवार की दोपहर की है. मृतक अपनी दुकान पर बिजली के खराब तार को ठीक कर रहा था. खराब तार की मुआयना करते हुए खुले तार में स्पर्श हो गया, जिसमें बिजली प्रवाहित थी और करेंट से वह जमीन पर गिर पड़ा. जैसे ही बिजली करेंट से रोहित को गिरने की खबर अगल बगल के दुकानदारों के बीच पहुंची अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय दुकानदारों ने आनन-फानन में इलाज कराने सदर अस्पताल आरा ले गये, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनकर सरैंया बाजार में मायूसी छा गयी. मौत से घर में कोहराम मच गया. इस घटना के बाद सरैंया बाजार से लेकर मृतक के गांव तक गम का माहौल कायम है. सभी लोग उसके बारे में चर्चा कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन