तीन वर्षीय बच्ची को न्याय दिलाने की मांग, उल्टे प्लेकार्ड लेकर सड़क पर उतरे लोग

Updated:
विज्ञापन

फोटो- तीन वर्षीय बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिराटनगर के महेंद्र चौक पर प्रदर्शन करते नागरिक, युवा और विद्यार्थी.

नेपाल के बारा जिले में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में बिराटनगर में नागरिकों ने उल्टे प्लेकार्ड के साथ प्रदर्शन किया. लोगों ने "बेटी पैदा होना अपराध है?" जैसे संदेशों के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Biratnagar Protest: जोगबनी. नेपाल के बारा जिले में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को बिराटनगर के महेंद्र चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, अधिकारकर्मियों और विभिन्न सामाजिक संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उल्टे प्लेकार्ड लेकर जताया विरोध

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में उल्टे प्लेकार्ड लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. प्लेकार्ड पर "बेटी पैदा होना अपराध है?" और "जो देश अपने बच्चों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वह देश विकास में नहीं बल्कि शर्म में डूबना चाहिए" जैसे संदेश लिखे थे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर नारे लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं जाने दिया जाना चाहिए. लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार जितपुर सिमरा-1 निवासी तीन वर्षीय बच्ची रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी. तलाश के बाद मंगलवार को उसका शव एक घर के खाली कमरे से बरामद किया गया. पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है. वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है.

चार दिन से राजमार्ग जाम

न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग बीते चार दिनों से सिमरा-बीरगंज राजमार्ग पर धरना दे रहे हैं. परिवार ने सड़क किनारे टेंट लगाकर प्रदर्शन किया है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है.

धनपालथान में भी हुआ प्रदर्शन

इसी घटना को लेकर लक्ष्मीनिया युवा क्लब के युवाओं ने बिराटनगर के धनपालथान में भी विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Biratnagar Protest: घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से ऐसे मामलों में त्वरित जांच, प्रभावी कानूनी कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन