अररिया में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, नहर पुल के नीचे कपड़े में लिपटा मिला नवजात
नहर के पानी से नवजात को निकालकर अस्पताल ले जाते हुए | Prabhat Khabar Network
अररिया के एबीसी नहर पुल के नीचे एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अररिया : जिला मुख्यालय में रविवार को नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शिवपुरी वार्ड संख्या 9 के चंद्रा चौक स्थित एबीसी नहर पुल के नीचे पानी में कपड़े में लिपटा नवजात पड़ा मिला. राहगीरों की नजर पड़ने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
आपके शहर में
पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर अस्पताल भेजा
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसआई राज नारायण यादव समेत पुलिस बल की मौजूदगी में सदर अस्पताल को सूचना दी गई. इसके बाद डॉक्टर और नर्स की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और नवजात को पानी से बाहर निकालकर सदर अस्पताल ले गई. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू
पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है. आशंका है कि रात के अंधेरे में किसी ने नवजात को पुल के नीचे फेंका होगा.
स्थानीय लोगों के अनुसार, अररिया शहर में नवजात को लावारिस छोड़ने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए