सर्टिफिकेट निकालने निकली विवाहिता लापता
पीड़ित पति के आवेदन पर मामला दर्ज
जोगबनी. जोगबनी थाना क्षेत्र के निरपुर की 21 वर्षीय विवाहिता 09 फरवरी 2026 की सुबह घर से 10वीं का सर्टिफिकेट निकालने की बात कहकर बथनाहा जाने के लिए निकली थी. लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आयी. वहीं महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी जब घर से निकली उस वक्त घर में कोई नहीं था. महिला के पति ने जोगबनी थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसकी पत्नी घर से सोने की तिलोरी, दो जोड़ी चांदी की पायल व करीब 1.20 लाख रुपये नकद लेकर गयी है. उसमें यह भी आरोप लगाया है कि महिला एक छोटा मोबाइल का गुप्त रूप से उपयोग करती थी. वहींं घर छोड़ने से पहले जिस मोबाइल का वो सार्वजनिक रूप से उपयोग कर रही थी वह मोबाइल वो घर पर ही छोड़ गयी है. वहीं कॉल हिस्ट्री व फेसबुक डाटा भी डिलीट कर दी है. परिजनों ने महिला के मायके (भटनिया, सुपौल) में भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पति ने शंका जाहिर करते हुए कहा है की उसकी पत्नी किसी से चोरी छिपे बात करती थी. शायद वहीं उसे बहला फुसला कर भगा कर ले गया हो. पति ने जोगबनी थाना में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगायी है. जोगबनी थाना के पुलिस अधिकारी बिष्णुकांत व गोरख कुमार ने पीड़ित पति के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए