बांस व पेड़ों की टहनियों से टकरा रहे हाइटेंशन तार, उपभोक्ता परेशान
:- फोटो कैप्शन 01:- बिजली के तार से सटी पेड़ की टहनियां. | Prabhat Khabar Network
जोगबनी में हाइटेंशन तारों से पेड़ों की टहनियां टकराने के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है। उपभोक्ता विभाग से स्थायी समाधान और वैज्ञानिक छंटाई की मांग कर रहे हैं।
जोगबनी (अररिया) से. जोगबनी क्षेत्र में बिजली कटौती की बड़ी वजह अब हाइटेंशन लाइन से टकरा रही बांस व पेड़ों की टहनियां बन गई हैं. अमौना-सोनपुर फीडर की लाइन के कई स्थानों पर बांस व पेड़ों की शाखाएं तारों के बेहद करीब पहुंच गई हैं.तेज हवा या बारिश के दौरान ये टहनियां तारों से टकरा जाती हैं, जिससे बार-बार फॉल्ट होता है व लाइन ट्रिप कर जाती है.
आपके शहर में
इसका खामियाजा इलाके के उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती के रूप में भुगतना पड़ रहा है. स्थायी समाधान नहीं हो रहा स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा समय-समय पर केवल औपचारिक रूप से टहनियों की छंटाई कर दी जाती है. लेकिन कुछ ही दिनों बाद बांस व पेड़ों की शाखाएं फिर से बढ़कर तारों तक पहुंच जाती हैं व फॉल्ट की समस्या दोबारा शुरू हो जाती है.
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी व बारिश के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे घंटों तक बिजली गुल रहती है. वैज्ञानिक तरीके से छंटाई की मांग उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से मांग की है कि प्रभावित स्थानों पर स्थाई समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से वैज्ञानिक तरीके से पेड़ों व बांसों की छंटाई कराई जाए ताकि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की समस्या खत्म हो व क्षेत्र में निर्बाध व नियमित बिजली आपूर्ति मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए