अररिया में चौकीदार संवर्ग के 4 अभ्यर्थियों को अनुकंपा पर मिली नौकरी, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र प्रदान करते जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network

अररिया में चौकीदार संवर्ग में 4 अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं. जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने बुधवार को इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

अररिया : चौकीदार संवर्ग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने बुधवार को मनीषा कुमारी, अंजुम खातून, किशन कुमार पासवान और संजय मांझी को नियुक्ति पत्र सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुकंपा समिति की बैठक में हुई थी समीक्षा

बताया गया कि 31 अगस्त को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में चौकीदार संवर्ग से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की समीक्षा की गयी.

अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत शैक्षणिक और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच की गयी. निर्धारित मानकों के आधार पर चारों अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की गयी. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

नियुक्ति पत्र मिलते ही चेहरे पर आयी खुशी

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद चारों अभ्यर्थियों ने खुशी जतायी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. लंबे समय से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर राहत लेकर आया.

मौके पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन