आग से धू-धू कर जल रहे महादलितों के घर.
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, तीन दर्जन लोगों पर आरोप रानीगंज : शुक्रवार को परमानंदपुर गांव में हुई एक युवक की हत्या को लेकर रानीगंज थाना में तीन दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतक समीम के छोटे भाई के बयान पर हत्याकांड से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की […]
विज्ञापन
रानीगंज थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, तीन दर्जन लोगों पर आरोप
रानीगंज : शुक्रवार को परमानंदपुर गांव में हुई एक युवक की हत्या को लेकर रानीगंज थाना में तीन दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतक समीम के छोटे भाई के बयान पर हत्याकांड से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में गांव के ही विभिन्न टोला के तीन दर्जन से अधिक महादलित परिवार के लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. घटना को लेकर शुक्रवार को रानीगंज थाना कांड संख्या 323/16 दर्ज किया गया है.
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. झमेली ऋषिदेव व कमलेश्वरी ऋषिदेव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि घटना में लिप्त सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं. संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










