स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की जंयती मनी फोटो:11- जयंती के मौके पर उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, फारबिसगंज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी जी की जयंती शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण कुमार पप्पू के नेतृत्व में समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर स्थानीय स्टेशन चौक पर अवस्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी. कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कुमार पप्पू ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि द्विजदेनी जी के नाम पर शहर का नामकरण किया जाये तथा प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार किया जाये. इस अवसर पर जिला महासचिव अमित कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल पांडिया, प्रकाश कुमार मोनू, प्रकाश पांडिया, रोहित, सुमित, राकेश पासवान, मो मेराज, राकेश मंडल, आशिफ आलम, रोहित राय, रवि राजा, संजू तिवारी व अन्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की जंयती मनी
स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की जंयती मनी फोटो:11- जयंती के मौके पर उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, फारबिसगंज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी जी की जयंती शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण कुमार पप्पू के नेतृत्व में समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर स्थानीय स्टेशन चौक पर अवस्थित […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement