36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने भोला राम

अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने भोला राम अररिया. अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के मुताबिक अररिया जिला अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अररिया के उप निर्वाचन पदाधिकारी भोला राम का मनोनयन किया गया है. संघ के सचिव अलिखेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष […]

अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने भोला राम अररिया. अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के मुताबिक अररिया जिला अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अररिया के उप निर्वाचन पदाधिकारी भोला राम का मनोनयन किया गया है. संघ के सचिव अलिखेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर कुमार पासवान, रामदेव पासवान, फारबिसगंज अनुमंडल अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, जयप्रकाश पासवान, राजीव चौधरी, रेशम लाल पासवान, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, असहाव अहमद, अनंत झा, मो एखलाक, दीपक कुमार दूबे ने उनको संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई दी है. संघ के सचिव ने बताया कि भोला राम के मनोनयन से जिला संघ संगठित और मजबूत होगा. उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें