फाइल-16-अररिया की खबरें. पूर्व मुखिया सह राजद के जिला महासचिव का निधन, विधायक सहित लोगों ने जताया शोक प्रतिनिधि,भरगामाराजद जिला महासचिव व बीरनगर पूरब के पूर्व मुखिया मनोज मिश्र का शनिवार को निधन हो गया. उनके असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. श्री मिश्र पचास वर्ष के थे. शनिवार को अचानक उनका ब्रेन हेमरेज हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें पूर्णिया ले गये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया. सिल्लीगुड़ी जाने के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गयी. उनके निधन पर नरपतगंज विधायक अनिल कुमार यादव, प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु, रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव, पूर्व मुखिया फूल कुमार मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, समिति सदस्या विभा सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर कुमार मुन्ना,गयानंद सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, युवा लोजपा जिलाध्यक्ष शितांषु शेखर पिंटू, कमल किशोर शर्मा, प्रो सुरेश यादव, नागेश्वर कमल, प्रो जनार्दन यादव ,मिथिलेश यादव, मिथिलेश राय, अजय अकेला, हैदर अली,मो इरफान, अशोक झा, ललित सिंह , साहेब मिश्र, अशोक यादव,आदि ने शोक व्यक्त किया है.
फाइल-16-अररिया की खबरें. पूर्व मुखिया सह राजद के जिला महासचिव का निधन, विधायक सहित लोगों ने जताया शोक
फाइल-16-अररिया की खबरें. पूर्व मुखिया सह राजद के जिला महासचिव का निधन, विधायक सहित लोगों ने जताया शोक प्रतिनिधि,भरगामाराजद जिला महासचिव व बीरनगर पूरब के पूर्व मुखिया मनोज मिश्र का शनिवार को निधन हो गया. उनके असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. श्री मिश्र पचास वर्ष के थे. शनिवार को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement