चित्रगुप्त महाराज की हुई पूजा फोटो: 2-चित्रगुप्त नगर में पूजा करते श्रद्धालु.फोटो:3-शास्त्री नगर में पूजा करते श्रद्धालु.फोटो:4-थाना मुहल्ला में पूजा करते श्रद्धालु.प्रतिनिधि, अररियाआमजनों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई. शहर के कायस्थ महा परिवार सहित अन्य लोग पूजा करने के साथ दवात-कलम की भी पूजा की जाती है. अररिया शहरी क्षेत्र के शास्त्री नगर चित्रगुप्त पूजा समिति, चित्रगुप्त मुहल्ला स्थित पूजा समिति, थाना मुहल्ला पूजा समिति व खरैहया बस्ती चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इस पूजा को लेकर आम धारणा है कि यमराज के लोक में महाराज चित्रगुप्त ही आम लोगों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं और उसी आधार पर फल (सजा) दिया जाता है. यम द्वितीय के बाद ही इनकी पूजा की जाती है. पुरानी मान्यता के अनुसार कायस्थ महापरिवार इन्हें अपना भगवान मानते हैं. शास्त्री नगर स्थित चित्रगुप्त पूजा समिति सदस्य डॉ सुशील श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनू, रोशन कुमार, मनोज कुमार वर्मा, साकेत श्रीवास्तव, नीरज कुमार आदि ने बताया कि पूजा समिति द्वारा रात में भंडारा का आयोजन किया गया है. इसी तरह चित्रगुप्त नगर स्थित पूजा में विनोद प्रसाद, सत्येंद्र शरण, प्रह्लाद शरण, विजय जैन, लुक्कू वर्मा, आनंद रंजन सुक्कू, गणेश प्रसाद, गोपेश्वर वर्मा, बबलू वर्मा, विनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश आदि ने पूजा किया.
BREAKING NEWS
चत्रिगुप्त महाराज की हुई पूजा
चित्रगुप्त महाराज की हुई पूजा फोटो: 2-चित्रगुप्त नगर में पूजा करते श्रद्धालु.फोटो:3-शास्त्री नगर में पूजा करते श्रद्धालु.फोटो:4-थाना मुहल्ला में पूजा करते श्रद्धालु.प्रतिनिधि, अररियाआमजनों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई. शहर के कायस्थ महा परिवार सहित अन्य लोग पूजा करने के साथ दवात-कलम की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement