28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 16 को

प्रतिनिधि, भरगामा 16 जून को भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर उच्च विद्यालय के परिसर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. सम्मेलन में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव मौजूद रहेंगे. उपरोक्त आशय की जानकारी भाजपा नेत्री व फारबिसगंज नप की पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी ने भरगामा में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया […]

प्रतिनिधि, भरगामा 16 जून को भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर उच्च विद्यालय के परिसर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. सम्मेलन में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव मौजूद रहेंगे. उपरोक्त आशय की जानकारी भाजपा नेत्री व फारबिसगंज नप की पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी ने भरगामा में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर पंचायत स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न गांवों में कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में प्रखंड व पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, चंद्रानंद झा चाणक्य, दीपक कुमार मुन्ना, नवीन यादव, सुधीर भगत, प्रमोद सिंह, नित्यानंद मेहता, अजय सिंह, राजेंद्र मिश्र सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें