जिला संगठन प्रभारी भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित फोटो:5-कार्यशाला में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक देवयंती देवी व अन्य.फोटो:6-कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी कॉलोनी परिसर में शुक्रवार को भाजपा द्वारा नरपतगंज विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और बनाये गये नये सदस्यों से संपर्क कर उन्हें पार्टी के नीति और सिद्धांत की जानकारी देना था. इसके साथ ही पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण महतो, जिला प्रभारी मनोज सिंह, विधान सभा समन्वयक विनोद सरदार, नरपतगंज विधायक देवयंती देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवनंदन यादव, वीणा देवी, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष जयरानी यादव, मत्स्य जीवी मंच के रघुनंदन बहरदार, युवा मोरचा के जिला उपाध्यक्ष मेदिनी कृष्ण उर्फ टीपू यादव, भरगामा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने विधान सभा से पहुंचे सभी कार्यकर्ता को संबोधित किया. कार्यशाला की अध्यक्षता नरपतगंज मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार साहा ने किया. इस मौके र सुरेंद्र यादव, पवन सिंह, अनंत लाल सादा, लाला प्रसाद भगत, सकलदेव मंडल, रण विजय राय, राजेंद्र यादव, चुन्ना सिंह, सुरेंद्र भगत, भागवत दास, चंद्रा नंद चाणक्य, सुधीर सिंह, उमा नंद राय, शंकर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
नये सदस्यों को बतायें पार्टी की नीतियां
जिला संगठन प्रभारी भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित फोटो:5-कार्यशाला में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक देवयंती देवी व अन्य.फोटो:6-कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी कॉलोनी परिसर में शुक्रवार को भाजपा द्वारा नरपतगंज विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement