जोगबनी. नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद राज्य सरकार द्वारा आवंटित राशि का वितरण जोगबनी नगर पंचायत अध्यक्ष तरन्नुम नाज ने पीडि़तों के बीच किया गया. भूकंप में जोगबनी नगर पंचायत अंतर्गत पांच कच्चे मकानों को क्षति पहुंची थी. उन्हें 3500-3500 रुपये दिया गया. दो घायलों को 4200 रुपये की दर से सहायता राशि प्रदान की गयी. भूकंप में वैसे मकान जो पक्के हैं, और उन्हें भूकंप से क्षति पहुंची थी, उन्हें सरकारी इंजीनियर द्वारा जांच के बाद ही राशि प्रदान करने की बात कही गयी. यह जानकारी नगर पंचायत की अध्यक्ष तरन्नुम नाज ने दी. उन्होंने कहा कि यह जांच कब तक होगी और किस आधार पर कितनी राशि दी जायेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया की राज्य सरकार द्वारा जो भी राशि आवंटित की जायेगी, वो लाभुकों तक अवश्य पहुंचेगी. इस मौके पर स्नेह वेलफेयर सोसाइटी के अनवर राज, वार्ड पार्षद मजलूम, अशोक रजक, फिरोज अंसारी, अनिल यादव आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
मुआवजे की राशि वितरित
जोगबनी. नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद राज्य सरकार द्वारा आवंटित राशि का वितरण जोगबनी नगर पंचायत अध्यक्ष तरन्नुम नाज ने पीडि़तों के बीच किया गया. भूकंप में जोगबनी नगर पंचायत अंतर्गत पांच कच्चे मकानों को क्षति पहुंची थी. उन्हें 3500-3500 रुपये दिया गया. दो घायलों को 4200 रुपये की दर से सहायता राशि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement