फारबिसगंज नप के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का हुआ चुनाव फोटो: 10-नव निर्वाचित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य व उप मुख्य पार्षद पार्षद के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभा भवन में पूरी हुई. वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के देख-रेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराया गया. चुनाव के बाद अनूप जायसवाल मुख्य पार्षद व शाद अहमद उप मुख्य पार्षद घोषित किये गये. इसके पहले मुख्य पार्षद पद के लिए पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी व अनूप कुमार जायसवाल व उप मुख्य पार्षद पद के लिए शाद अहमद व रजत सिंह ने परचा दाखिल किया. चुनाव में नप के कुल 25 वार्डों के वार्ड पार्षद ने मतदान किया. अनूप कुमार जायसवाल ने कुल 13 मत प्राप्त कर पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी को एक मत से पराजित किया. जबकि शाद अहमद 20 मत प्राप्त कर उप मुख्य पार्षद निर्वाचित घोषित किये गये. निर्वाची पदाधिकारी डीडीसी अररिया ने नव निर्वाचित मुख्य व उप मुख्य पार्षद को प्रमाण पत्र दिया व गोपनीयता की शपथ दिलायी.
BREAKING NEWS
अनूप जायसवाल मुख्य व शाद अहमद बने उपमुख्य पार्षद
फारबिसगंज नप के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का हुआ चुनाव फोटो: 10-नव निर्वाचित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य व उप मुख्य पार्षद पार्षद के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभा भवन में पूरी हुई. वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के देख-रेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement