प्रतिनिधि,जोकीहाटप्रखंड क्षेत्र में यूरिया की आपूर्ति होने से किसानों में हर्ष है. प्रखंड क्षेत्र में यूरिया के लिए मचा हाहाकार शनिवार को थम गया. खाद दुकानदार मो आजम ने बताया कि इण्डो गल्फ फर्टिलाइजर्स ने कृषि विभाग के दबाव पर यूरिया का रेक लगाया है. अब किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध होने लगा है. यूरिया की उपलब्धता से किसानों में खुशी है. कृषक मो कमरुल, अभय नंदन ठाकुर, बाल कृष्ण ठाकुर, उदयानंद मंडल, गयानंद मंडल सहित सैकड़ों किसानों ने इसके लिए इण्डो गल्फ फर्टिलाइजर्स व कृषि विभाग के पदाधिकारियों को बधाई दी है. बताते चलें कि रबी की फसलों में पटवन के बाद यूरिया की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन करीब एक महीने से बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं रहने से किसानों में आक्रोश था.
BREAKING NEWS
यूरिया की आपूर्ति से किसानों में हर्ष
प्रतिनिधि,जोकीहाटप्रखंड क्षेत्र में यूरिया की आपूर्ति होने से किसानों में हर्ष है. प्रखंड क्षेत्र में यूरिया के लिए मचा हाहाकार शनिवार को थम गया. खाद दुकानदार मो आजम ने बताया कि इण्डो गल्फ फर्टिलाइजर्स ने कृषि विभाग के दबाव पर यूरिया का रेक लगाया है. अब किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध होने लगा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement