36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

प्रतिनिधि, अररिया जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नित्यानंद सिंह यादव के निधन पर सोमवार को उच्च विद्यालय अररिया के परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवकांत झा ने की. शोक सभा में संघ के सचिव असरारूल हसन, राज्य […]

प्रतिनिधि, अररिया जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नित्यानंद सिंह यादव के निधन पर सोमवार को उच्च विद्यालय अररिया के परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवकांत झा ने की. शोक सभा में संघ के सचिव असरारूल हसन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार निराला, सचिव परीक्षा समिति मनोज कुमार मेहता, प्रमंडलीय कार्यकारिणी सदस्य शेखर कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार भारती, प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय शंकर झा ने स्व नित्यानंद सिंह यादव के व्यक्तित्व पर चर्चा की. मौके पर प्रधानाध्यापक अतहर हुसैन, अबरार आलम, बंधु नाथ झा, मो एकबाल, युगेश झा, परवेज आलम सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे. जिला संघ के सचिव असरारूल हसन ने बताया कि 16 जनवरी को जिला के सभी उच्च विद्यालय में शोक सभा का आयोजन कर स्व नित्यानंद बाबू को श्रद्धांजलि दी जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें