23 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 12 Feb 2026 7:14 PM

विज्ञापन

फरार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिरा पंचायत के वार्ड संख्या 01 थारू टोला से छापेमारी कर 23 लीटर शराब बरामद की. हालांकि तस्कर पुलिस को देखते ही मौके पर से फरार हो गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि थारू टोला वार्ड संख्या 01 निवासी सुरेश मंडल पिता संफू मंडल अपने घर पर शराब रख कर बिक्री करता है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई. छापामारी के क्रम में विभिन्न ब्रांड के 23 लीटर शराब बरामद कर लिया गया. मौके से फरार कारोबारी फरार हो गया. फरार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

कफ सिरप के तस्कर को सात साल की सजा

अररिया. न्यायमंडल अररिया के एक्सक्लूसिव एक्ससाइज कोर्ट 02 के न्यायाधीश संतोष कुमार गुप्ता की अदालत ने 198 बोतल कफ सिरप बरामदगी का मामला प्रमाणित होने पर जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेकनी वार्ड 01 के 36 वर्षीय मो अजमल पिता मो इस्माइल को सात वर्ष कारावास की सजा सुनायी है. आरोपी को कारावास की सजा के अलावा एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को 06 माह का साधारण कारावास की सजा भुगतने का आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में उत्पाद न्यायालय 02 में प्रतिनियुक्त सरकार की ओर से अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी सह मद्य निषेध के प्रभारी विशेष लोक अभियोजक शिव नंदन रजक ने बताया कि यह सजा उत्पाद स्पेशल 659/2021 में दिया गया है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन